बिलासपुर… शहर से लगे बिल्हा क्षेत्र में सूने मकानों को निशाना बनाकर हो रही लगातार चोरी की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार अलग-अलग प्रकरणों में सक्रिय एक ही गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है।

पुलिस की निगरानी के दौरान 13 मई की रात दो संदिग्ध बालक इलाके में घूमते नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनों छिपने लगे, जिससे संदेह गहराया। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो चोरी की पूरी कहानी सामने आ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में खुलासा हुआ कि दोनों बालक दगौरी, बेलटुकरी, गुमा और बिल्हा क्षेत्र के सूने मकानों की पहले रेकी करते थे और फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे। वे घरों से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, मोबाइल टावर का कॉपर केबल, कूलर मोटर, टुल्लू पंप और नगदी पार कर देते थे।

आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी का सामान वे घूमने वाले फेरीवालों को बेच देते थे, जबकि करीब 30 हजार रुपये नगद खर्च कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टुल्लू पंप और 3 नग कूलर मोटर बरामद की है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.