LIVE UPDATE
Chhattisgarh

अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: ‘नाकामियों का बोझ जनता पर डाला जा रहा

प्रधानमंत्री की नसीहतों पर सवाल, महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर तीखी आलोचना

बलरामपुर…(पृथ्वी लाल केसरी)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सफी अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं को छिपाने के लिए जनता को नसीहतें दे रही है, जो देशहित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गृहणियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कच्चे तेल के भंडारण को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं को आगे बढ़ाने में वर्तमान सरकार विफल रही है।

सफी अहमद ने प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में दिए गए संदेशों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की अपीलें वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ने भी संबोधित किया।

इस दौरान रामदेव जगते, सुनील सिंह, सुनील गुप्ता, राजेंद्र भगत, लालसाय मिंज, जितेंद्र गुप्ता, दोमनिक एक्का, संजीत चौबे, विश्वजीत सिंहदेव, समीर सिंहदेव, सत्येंद्र पांडेय, बृजेश मिश्रा, राम बिहारी यादव, विभु जायसवाल, बुद्धदेव पोया, संतन भगत, अमित यादव, अरुण दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button