DA hike।लखनऊ। दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन के साथ इसका लाभ मिलेगा।

सरकार के फैसले के अनुसार, जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की अवधि का महंगाई भत्ता एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किया जाएगा।

Da hike।DA में बढ़ोतरी का लाभ केवल राज्य कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

महंगाई भत्ते में आमतौर पर साल में दो बार संशोधन किया जाता है। नई दरें जनवरी और जुलाई से लागू होती हैं। इससे पहले मई 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया था।

अब एक बार फिर 3 फीसदी की वृद्धि के बाद यह 63 फीसदी हो जाएगा।

दिवाली पर बोनस का भी मिला था लाभ

योगी सरकार ने इससे पहले दिवाली के अवसर पर राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का ऐलान किया था। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 15 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ देने का प्रावधान किया गया था। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये बोनस मिलना था।

बोनस की 25 फीसदी राशि नकद, बाकी PF में

सरकार के बोनस संबंधी फैसले के मुताबिक, कुल बोनस राशि का 25 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों को नकद दिया गया, जबकि शेष 75 फीसदी रकम भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा की गई।

Da hike।हालांकि, 31 मार्च 2026 के बाद सेवानिवृत्त हो चुके या 30 अप्रैल 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले पात्र कर्मचारियों को बोनस की पूरी राशि नकद देने का प्रावधान किया गया है। वहीं, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अधिकतम 1,184 रुपये बोनस निर्धारित किया गया था।