बिलासपुर…लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव का माहौल बिगाड़ने और झगड़ा-विवाद करने वाले सात युवकों पर हिर्री पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम झलफा में हुए विवाद के बाद पुलिस ने सातों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर निगरानी के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दिए हैं। इसी क्रम में लक्ष्मी विसर्जन के दौरान झलफा में विवाद करने वालों के खिलाफ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

कार्रवाई की जद में आए युवकों में हरीश साहू उर्फ मैडी , संदीप साहू, कृषदास मानिकपुरी, विशाल साहू, अमन दास मानिकपुरी, ओमदास मानिकपुरी और नारायण यादव शामिल हैं। सभी ग्राम झलफा के निवासी हैं।

पुलिस ने सातों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने, कानून व्यवस्था बिगाड़ने या अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा और पीएसआई उषा निषाद की भूमिका रही।