बिलासपुर । श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वर्ष शहादत को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दरबार साहिब अमृतसर द्वारा पंच प्यारे साहिब की अगवाई में धार्मिक संदेश यात्रा जोकि असम राज्य के डूबरी से आरंभ हुई ।जिसमें धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के अस्त्र-शस्त्र वस्त्र लिबास एवं और भी ऐतिहासिक चीजों के साथ देश के अनेक शहर को होते बिलासपुर पहुंची थी ।

यात्रा बिलासपुर के दयालबंद गुरुद्वारा से नगर किर्तन के रुप आरंभ होकर शहर के मध्य जुना बिलासपुर गोल बाज़ार सदर बाजार प्रताप चौक सीपत चौक होते हुए महामाया चौक पहुंची । जहां से बिलासपुर की समुह साध संगत ने यात्रा को बिदाई दी।यात्रा का काफिला बिलासपुर से चल कर पाली पंहुचा जहा । पाली की समुह साध संगत के साथ दीपिका गेवरा कुसमुंडा एवम कटघोरा कोरबा के साथ पाली के अन्य समाज के गणमान्य लोगो ने फुलो की बरखा के साथ स्वागत सत्कार किया।
पाली नगर किर्तन मे सरायपाली की गतका टीम द्वारा किये गये मार्शल आर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे लोगो ने ये नजारा अपनी मोबाइल पर कैद करते रहे।पाली मे काफिले के साथ आसपास के समुह साध संगत ने दोपहर का लंगर छका उपरंत यात्रा पाली से कटघोरा होते हुए कोरबा पहुंची जहा रात्रि विश्राम हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मटियारी में महुआ शराब का खेल, तीन ठिकानों पर दबिश; 52 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बिलासपुर... सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के परमजीत सिंह छाबडा ,गुरुदयाल सिंह गंभीर, मनजीत सिंह गंभीर, मनदीप सिंह राजपाल, सोनू गंभीर, कवलजीत सिंह गंभीर, जगजीत सिंह गंभीर, जसविंदर सिंह छाबडा, जसपाल सिंह छाबडा, चरनजीत सिंह गंभी,र साहेब सिंह गंभीर, मंगलसेन छाबडा, दर्शन सिंह गंभीर ,अशोक छाबडा, ज्ञान सिंह राजपाल, सोनू राजपाल, बिन्नी गंभी,र प्रिया दिव्या, प्रिती, दीपिका से अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह और उनकी पूरी टीम के साथ पाली अन्य समाज से महेंद्र सिंह मारू, तूफान सिह राज ,गुहा राम पटेल एवम अनेक लोग का इस कार्यक्रम मे विशेष सहयोग रहा।पाली मे यात्रा के स्वागत के लिए समुह साधसंगत एवं सिख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो मे अत्यंत उत्साह देखने को मिला ।

यात्रा के श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के स्वरुप के साथ धन धन श्री गुरुतेग बहादुर साहेब जी के ओरिजनल अस्त्र शस्त्र एवम धन-धन श्री गुरुतेग बहादुर साहेब के वस्त्र जो कि यात्रा के साथ गाडियो मे समुह साध संगत जी के दर्शन के लिए रखे गए थे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे । समुह साध सिक्ख समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोग भी क्रमबद्ध होकर श्री गुरुतेग बहादुर साहेब जी के अस्त्र शस्त्र और वस्त्र के दर्शन लाभ लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
टेप, पन्नी, मैग्नेट से नंबर प्लेट ढकने का खेल भारी पड़ा; 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7.24 लाख का चालान
बिलासपुर... नंबर प्लेट को टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या पेंट से ढककर पुलिस की नजर से बचने की कोशिश अब वाहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.