रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग, शिक्षा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा याचिका क्रमांक 3052/2025 सहित अन्य याचिकाओं में पारित आदेश के अनुसार शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र परिक ने कहा है कि उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा याचिका क्रमांक WPS 3052/2025, 3999/2025 एवं 3946/2025 में शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक पदों पर रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आदेश दिनांक 26/09/2025 को पारित किया गया है,  उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया है कि संपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया दो माह के भीतर पूर्ण की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्तमान में 17 दिसंबर को विधानसभा सत्र में भाजपा विधायक रिकेश सेन द्वारा शिक्षा मंत्री से जवाब मांगा गया था कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने कितने बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को बाहर किया गया और उनके स्थान पर कितने डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिया गया, तो शिक्षा मंत्री  का जवाब था कि 2621 पद से बीएड सहायक शिक्षक को बर्खास्त किया था

उनके स्थान पर 1319 डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिया जा चुका है और 1302 पद अभी रिक्त है, इस पद पर कब तक भर्ती किया जाएगा, पूछा गया तब शिक्षा मंत्री जी ने जवाब दिया गया कि इसका समय सीमा बताना संभव नहीं है, इसके बाद डीएड अभ्यर्थी आहत होकर 24 दिसंबर 2025 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर तूता धरना स्थल पर बैठे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा लगभग समाप्ति की ओर है, जिसके कारण यह भर्ती उनके लिए अंतिम अवसर है, महोदय, पात्र अभ्यर्थी लगभग दो वर्षों से योग्य होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों के मांग का समर्थन करते हुए मांग किया है कि  उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा पारित आदेश का पालन करते हुए शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के पूरे 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र 1:3 के अनुपात मे प्रारंभ किया जावे।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.