Delhi Liquor Shops Open on Holi।दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल होली का जश्न कुछ अलग अंदाज में होगा। दिल्ली आबकारी विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, 4 मार्च 2026 को होली के अवसर पर शराब की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

Delhi Liquor Shops Open on Holi।पिछले कई दशकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए होली पर शराब की दुकानें बंद रखी जाती थीं, लेकिन इस बार सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया है।

​क्या है नया आदेश?

​दिल्ली सरकार द्वारा जनवरी में जारी अधिसूचना के अनुसार, साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए केवल 5 दिनों को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया था।

  • ​इन दिनों बंद रहेंगी दुकानें: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद-उल-फितर (21 मार्च), राम नवमी (26 मार्च) और महावीर जयंती (31 मार्च)।
  • ​होली पर छूट: इस सूची में होली का नाम शामिल नहीं है, जिसका अर्थ है कि शराब के शौकीनों को इस बार एडवांस स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होगी।

​सियासी घमासान: मनीष सिसोदिया का तीखा हमला

​सरकार के इस फैसले पर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। हाल ही में आबकारी मामले में कोर्ट से राहत पाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा नीत रेखा गुप्ता सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

​सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा:

​”अब शुरू हुआ दिल्ली में असली शराब घोटाला। होली जैसे पवित्र त्योहार पर शराब की दुकानें खुली रखकर सरकार ने करोड़ों की कमाई की खुली छूट दे दी है। क्या अब ED और CBI के अधिकारियों में इस पर सवाल पूछने की हिम्मत है?”

​सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जो भाजपा कल तक शराब नीति का विरोध कर रही थी, वह अब खुद त्योहारों पर शराब बेचकर राजस्व जुटाने में लगी है।Delhi Liquor Shops Open on Holi।

​पुरानी बनाम नई नीति

​दिलचस्प बात यह है कि 2022 में तत्कालीन केजरीवाल सरकार ने भी ड्राई डे की संख्या घटाकर 3 कर दी थी, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था। हालांकि, 2025 में सत्ता में आने के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के ड्राफ्ट पर काम शुरू किया है और फिलहाल पुरानी व्यवस्था में ही कुछ बदलावों के साथ इसे लागू रखा है।