LIVE UPDATE
Chhattisgarh

कांग्रेस में नई जिम्मेदारी, पुराने सिपाही पर भरोसा: सुनील का बढ गया कद

जमीनी कार्यकर्ता से जिला उपाध्यक्ष तक का सफर, कांग्रेस ने सुनील पर जताया भरोसा

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)..कांग्रेस संगठन ने वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस घोषणा के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

सुनील कुमार सिंह लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं। पिछले लगभग 15 वर्षों में उन्होंने विभिन्न दायित्व निभाए। पांच वर्षों तक जिला कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ उन्हें राजपुर विकासखंड की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

पूर्व जिला अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव के कार्यकाल में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया। इसके बाद वर्तमान जिला अध्यक्ष हरिहर यादव की नई कार्यकारिणी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनील कुमार सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी पहचान रखते हैं। संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता के आधार पर उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिली है।

पदभार मिलने के बाद उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं को उठाने में सक्रिय रहेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button