रायपुर। राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा के बाद पुलिस मुख्यालय ने मोहला-मानपुर के एसपी वायपी सिंह को नोटिस जारी किया है। वायपी सिंह का दशहरा के दिन शस्त्र पूजा के बाद बेटे के साथ सरकारी रायफल से फायरिंग करते फोटो और वीडियो वायरल हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार छत्तीसगढ़ में सप्ताह भर के भीतर पीएचक्यू द्वारा नोटिस जारी किए जाने का यह दूसरा मामला होगा। इससे पहले राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने शस्त्र पूजन के बाद एके-47 से लाइव फायरिंग की थी।

उसका वीडियो देश भर में चर्चा का विषय बना था। एक रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल ने उसे बेहद खतरनाक बताते हुए आपत्ति की थी। इसके बाद पीएचक्यू ने उन्हें नोटिस जारी की।

उधर, राजनांदगांव से अलग होकर बने नए जिला मानपुर-मोहला के पुलिस कप्तान और उनके परिवार द्वारा किया गया शस्त्र पूजा और फायरिंग की फोटो और वीडियो में गंभीर यह है कि एसपी के बेटे केे हाथ में बंदूक है, पिता के साथ वे भी फायरिंग करते दिखाई पड़ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार पुलिस महकमे के ही एक वर्ग का कहना है, यह बेटे की फायरिंग वाला वीडियो पिछले साल का है। मगर बेटा सरकारी बंदूक चलाए, इसे भी गंभीर माना जा रहा।