रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के आईएएस, आईपीएस,आईएफएस अधिकारियों के लिए 2 प्रतिशत डीए भुगतान का आदेश जारी कर दिया है।  जो उन्हें 1 जनवरी की डेट से मिलेगा।

जो बढक़र 60 प्रतिशत हो गया है। यह भुगतान नगद दियाजाएगा। इसमें विशेष वेतन, व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा। एरियर्स के देयक उसी कार्यालय से बनाए जाएंगे जहां से उस अवधि के लिए अधिकारी का वेतन जारी किया गया था।

राज्य शासन ने इनसे पहले न्यायिक सेवा, बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों को भी भुगतना कर दिया है। दूसरी ओर राज्य संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी, पेंशनर पिछले कई दिनों से भुगतान की मांग कर रहे हैं।