DA Hike 2025/बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए त्योहारों से पहले बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी की संभावना है।

वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही डीए मिलता है। फिलहाल उन्हें 55% डीए मिल रहा है, लेकिन संभावित वृद्धि के बाद यह 58% हो सकता है।

जनवरी 2025 में 2% बढ़ोतरी के बाद से अब जुलाई में होने वाली यह 3% की वृद्धि केंद्र सरकार की घोषणा के बाद प्रभावी होगी और कर्मचारियों को इसका बकाया एरियर के रूप में मिलेगा।

DA Hike 2025/आमतौर पर केंद्र की घोषणा के कुछ दिनों बाद बिहार सरकार भी उसी दर से डीए बढ़ाने की घोषणा करती है।

महंगाई भत्ते में यह वृद्धि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) के आधार पर होती है। जून 2025 में सूचकांक में 1.0 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके आधार पर यह 3% वृद्धि लगभग तय मानी जा रही है। पिछले साल भी दीपावली पर इसी दर से बढ़ोतरी हुई थी।

इस संभावित वृद्धि से सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी सीधे लाभान्वित होंगे। त्योहारों से पहले यह अतिरिक्त राशि उनकी जेब में खुशियां भरने का काम करेगी।DA Hike 2025