8th Pay Commision News Hindi-केंद्र सरकार ने 16 जनवरी 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन अगस्त का महीना खत्म होने के बावजूद अभी तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Terms of Reference (ToR) भी तय नहीं हो पाए हैं, जिससे आयोग के चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति में देरी हो रही है। यह स्थिति अब सरकारी कर्मचारियों की चिंता और बेचैनी को बढ़ा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ToR क्यों है अहम?
Terms of Reference किसी भी वेतन आयोग का रोडमैप होता है, जो तय करता है कि आयोग को किन बिंदुओं — जैसे वेतन संरचना, भत्ते, रिटायरमेंट बेनिफिट्स — पर सुझाव देने हैं। जब तक ToR को मंजूरी और नोटिफिकेशन नहीं मिलता, आयोग को आधिकारिक रूप से स्थापित नहीं माना जाता और उसका काम शुरू नहीं हो सकता।

इतिहास में देरी का रिकॉर्ड
अब तक देश में 7 केंद्रीय वेतन आयोग बन चुके हैं, और लगभग हर बार सरकारी घोषणा और आधिकारिक नोटिफिकेशन के बीच देरी देखने को मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5वें वेतन आयोग के मामले में यह देरी 7 महीने 9 दिन से अधिक थी, जो अब 8वें वेतन आयोग में टूटने की कगार पर है। इस बार ToR को अंतिम रूप देने और नोटिफिकेशन जारी करने में जिस तरह की सुस्ती दिख रही है, उससे यह देरी हाल के इतिहास में सबसे लंबी हो सकती है।

कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी
सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद थी कि आयोग जल्द काम शुरू कर देगा, ताकि इसकी सिफारिशें 2027 की शुरुआत तक लागू हो सकें। आधिकारिक रूप से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने का प्रावधान है, लेकिन नोटिफिकेशन में देरी ने इस संभावना को कमजोर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

8th Pay Commision/कर्मचारियों का मानना है कि यदि यही रफ्तार रही तो नई वेतन प्रणाली लागू होने में 2 साल या उससे भी अधिक का समय लग सकता है, क्योंकि आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में 18 से 24 महीने लगेंगे, और इसके बाद सिफारिशें लागू करने में कम से कम 6 महीने का समय और लगेगा।