बिलासपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब न्यायिक कार्यवाही पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अधिवक्ता संघ ने शुक्रवार को मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र सौंपकर अनुरोध किया कि भारी बारिश के कारण पक्षकारों और अधिवक्ताओं की कम उपस्थिति को देखते हुए 17 जुलाई को किसी भी प्रकरण में एकपक्षीय कार्यवाही या प्रतिकूल आदेश पारित न किए जाएं।

संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी और सचिव रवि कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में कहा गया कि पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं तथा कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति है। ऐसे हालात में बड़ी संख्या में पक्षकार और अधिवक्ता न्यायालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यदि इस स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही या प्रतिकूल आदेश पारित होते हैं तो प्रभावित पक्षों को अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिवक्ता संघ के आग्रह पर मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सकारात्मक सहमति जताई और न्यायालयों में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाने पर सहमति व्यक्त की। इससे बारिश के कारण अदालत नहीं पहुंच पाने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

यह निर्णय लगातार बारिश से प्रभावित न्यायिक व्यवस्था के बीच राहत भरा कदम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.