बिलासपुर–बिलासपुर निगम की प्रथम नागरिक एल.पद्मजा ने मेयर बनने के बाद अपना पहला निगम बजट पेश किया। यद्यपि इस दौरान उन्हें राशि बताने में हिन्दी के साथ अंग्रेजी के सहारा लेना पड़ा। उन्होने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 का निगम बजट 10 अरब 89 करोड 91 लाख.48 हजार है। बजट को बहुमत के साथ बिना चर्चा पास कर दिया गया। बजट पेश करने के बाद एल पद्मजा ने बताया कि यद्यपि बिलासा एअरपोर्ट निगम क्षेत्र में नहीं आता है। बावजूद इसके मां बिलासा देवी की कृपा से एअरपोर्ट विकास के लिए राज्य और केन्द्र सरकार से गुहार लगाएंगी।

 मेयर बनने के बाद पहली बार मेयर एल.पद्मजा ने निगम का अपना पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्हें बजट पेश करने के दौरान वर्तनी परेशानियों से जूझना पड़ा। बावजूद इसके मेयर ने हिन्दी के बीच अग्रेजी के सहारे बताया कि वित्त वर्ष में इस बार निगम का बजट 10 करोड़ कम करीब  11 अरब का होगा। बजट पेश करने के दौरान लोगों के बीच बजट पेश करने के अंदाज को लेकर जमकर चर्चा होती रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देर से शुरू सामान्य सभा

 जैसा कि निर्धारित था कि बजट और सामान्य सभा का आयोजन ठीक 11 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल स्थित पंडित देवकीनन्दन सभागार में किया जाएगा। लेकिन सामान्य सभा की शुरूआत करीब एक घंटे से अधिक देर बाद शुरू हुआ। सामान्य सभा का प्रारंभिक खण्ड में कुल 9 एजेन्डा सत्ता पक्ष ने पेश किया। सामान्यतः एजेन्डा में बिजली पानी,पेशन,और राशन कार्ड को लेकर रहा। एक घंटे के बाद सभापति विनोद सोनी सामान्य सभा को भोजनावकाश के बाद शुरू किए जाने के बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब डेढ़ घंटे तक चला प्रश्नकाल

भोजनावकाश के बाद सभापति विनोद सोनी ने दिशा निर्देश के साथ प्रश्नकाल शुरू करने का आदेश दिया। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुल 60 सवाल शामिल किए गए। लेकिन मात्र 13 प्रश्न ही पूछे गए। ज्यादातर सवाल बिजली पानी और नाली को लेकर था। मेयर एल पद्मजा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी सवालों का जवाब दिया। सवाल जवाब के दौरान एमपी यानी मेयर पति अशोक विधानी पत्रकार दीर्घा में कांग्रेस नेता विजय केशरानी के साथ बातचीत करते नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बजट के पहले भाषण की चर्चा

 एल पद्मजा ने बजट भाषण अपने सीनियर नेताओं के प्रति धन्यवाद के साथ शुरू किया। उन्होने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..इसके बाद नगर विधायक पूर्व मंत्री के प्रति आभार जाहिर किया। यद्यपि इस दौरान इस बात को लेकर चर्चा रही कि उन्होने प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। नियमानुसार उन्हें पहले प्रदेश के मुखिया का नाम लेना था। लेकिन इस बात को लेकर किसी ने विशेष तूल नहीं दिया।

पन्द्रह मिनट मे 11 अरब का बजट पेश

एल पद्मजा ने अपना लिखित बजट भाषण दो चरणों में करीब 15 मिनट में पेश किया। उन्होने निगम आय व्यय का व्यौरा पेश किया। एल पद्मजा ने बताया कि वित्तीय वर्ष में निगम का अनुमानित आय 8 अरब,16 करोड़ 13 लाख,8 हजार होगा। निगम के पास प्रारंभिक शेष2 अरब 73 करोड़ 78 लाख 40 हजार है। निगम का कुल बजट 10 अरब 89 करोड़, 91 लाख 48 हजार है।           

            बजट भाषण में मेयर ने जानकारी दिया कि वित्तीय वर्ष में निगम का अनुमानित व्यय 8 अरब, चार करोड. 60 लाख 63 हजार है। शेष राशि 2 अरब 85 करोड़ 30 लाख 85 हजार है।