गोसंरक्षण संकल्प के साथ कांग्रेस की अनूठी कांवर यात्रा..कांग्रेसियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक.. विजय ने कहा..“FIR नहीं, ठोस संरक्षण चाहिए

बिलासपुर। नंदी और गौ संरक्षण के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी अपनी टीम के साथ रविवार को एक अनूठी कांवर यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा का आयोजन तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया। कांवर यात्रा मे कांग्रेसियों ने तिफरा स्थित बछेरा तालाब से जल भरकर यदुनंदन नगर शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा शुभारंभ से पहले कांग्रेसियों ने विजय केसरवानी की अगुवाई में बछेरा तालाब में गोमाता की पूजा-अर्चना की और गोसंरक्षण का संकल्प लिया।
कांवर यात्रा की विशेष बात यह रही कि इसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की तरह वेशभूषा धारण की थी। गेरुआ वस्त्र, कंधे पर कांवर और नंगे पांव चलने का संकल्प। करीब पांच किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान कार्यकर्ता लगातार लोगों को गोवंश सुरक्षा और संवर्धन का संदेश देते रहे।
तपती सड़क.. फिर भी नहीं टूटी आस्था
दोपहर की भीषण गर्मी में भी कांग्रेसजनों का उत्साह कम नहीं हुआ। नंगे पांव तपती सड़कों पर चलने से कई यात्रियों के पैरों में छाले पड़ गए।, फिर भी सभी कांग्रेसियों ने यात्रा पूरी की। यदुनंदन नगर शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक के साथ कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि गोवंश की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
क्यों निकाली गई यह यात्रा
रोजाना राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर हो रही गोवंश की दुर्घटनाओं से व्यथित होकर विजय केशरवानी ने अभियान शुरू किया। विजय केसरवानी ने कहा कि सिर्फ एफआईआर दर्ज करना पर्याप्त नहीं है।, बल्कि प्रशासन को गोठानों में गोवंश के लिए चारा, पानी और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
यात्रा पूर्व दर्शन और विशेष पूजन
कांवर यात्रा के पहले विजय केशरवानी ने रुद्र शिव मंदिर मनियारी नदी किनारा और महादेव मंदिर मोहभट्ठा में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इसके बाद बछेरा तालाब पहुंचे, जहां से मुख्य कांवर यात्रा की शुरुआत हुई।
कांवड़ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा
यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, पार्षद गायत्री साहू, राजेंद्र शाहू, बृजेश शर्मा, महेश ठाकुर, संतोषी यादव, रेखा यादव, विनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिला कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और स्थानीय लोग शामिल हुए।





