बिलासपुर… गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पारंपरिक स्वरूप में बदलाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह से मिला और भविष्य में इस तरह की प्रतिमाओं की स्थापना पर रोक लगाने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि इस बार कई पंडालों में गणपति प्रतिमाओं को कार्टून या पारंपरिक स्वरूप से हटकर बनाया गया है,।जो सनातन परंपरा और धार्मिक भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि यह लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है । और इससे धार्मिक आयोजनों की पवित्रता प्रभावित होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से मांग की कि आगामी वर्षों में गणेश चतुर्थी से पहले समिति स्तर पर मीटिंग आयोजित कर ऐसी प्रतिमाओं की स्थापना को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही यदि किसी पंडाल में मर्यादा के विपरीत गणपति प्रतिमा स्थापित की जाती है तो संबंधित समिति पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और तत्काल ऐसी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाए।

इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रमोद नायक, नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेनन, लक्ष्मी साहू, रामा बघेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.