LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बीस साल बाद भी नहीं मिला जमीन का मुआवजा,ग्रामीण करेंगे चक्काजाम, यूपी – छत्तीसगढ़ के बीच आवाजाही पर होगा असर

वाड्रफ नगर ( कमलेश गुप्ता )।  भूमि अधि ग्रहण मुआवजा की मांग को लेकर 20 मई तारीख को धनवारआरटीओ चेक पोस्ट के पास चक्का जाम किया जाएगा। जिससे उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आने वाले सभी परिवहन पूर्णतया बंद हो जाएंगे ।

जानकारी मिली है कि  वर्ष 2005- 06 में आरटीओ परिसर बनाने के नाम पर 19 भूमि स्वामियों से 20 एकड़ की भूमि अधिग्रहित की गई थी । 20 साल बाद भी भूमि का मुआवजा न मिलने पर प्रभावित 19 परिवार के लोगों द्वारा भूमि के बदले भूमि या 40 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजे की का ज्ञापन कलेक्टर बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक को सौपा था । मांग पूरी न होने पर 20 तारीख को अनिश्चितकालीन चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन प्रातः 9  से किया जाएगा । जिससे उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आने वाले सभी परिवहन पूर्णतया बंद हो जाएंगे ।

ग्रामीणों का कहना है कि इस आशय की शिकायत स्थानीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते को भी की गई है  । किंतु ना तो प्रशासन कार्यवाही कर रहा है ना ही स्थानीय विधायक की ओर से कोई पहल की जा रही है । भूमि प्रभावित किसानों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है वह चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन करते रहेंगे ।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button