रात 3 बजे गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! दो ई-ऑटो में 8 महिलाएं 90 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, 46 लाख से ज्यादा की जप्ती
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के बीच बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर…शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के बीच बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस बार तस्करी का तरीका और इसमें शामिल चेहरे दोनों ही चौंकाने वाले हैं—जहां आधी रात के अंधेरे में महिलाएं ही गांजा की बड़ी खेप लेकर सफर कर रही थीं।
इसी गुप्त सूचना के आधार पर सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी पुलिस ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की और एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।
आधी रात की रेड, दो ई-ऑटो में तस्करी:
17-18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की दिशा में दो इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम, गवाहों और साइबर यूनिट के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
मौके पर 8 महिलाएं गिरफ्तार:
कार्रवाई के दौरान दो इलेक्ट्रिक ऑटो CG 10BS 7574 और CG 10CC 3813 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 8 महिलाओं को पकड़ा गया। ये सभी महिलाएं गांजा को प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठों में छिपाकर ले जा रही थीं।
90 किलो गांजा बरामद, 46 लाख से ज्यादा की जप्ती:
तलाशी में कुल 8 बोरियों से 86 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जो खाकी टेप से लिपटा हुआ था। प्रत्येक पैकेट लगभग 1 किलो का था और कुल वजन करीब 90 किलो निकला। जप्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 46,75,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी महिलाएं:
इस कार्रवाई में गिरफ्तार महिलाओं में अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी शामिल हैं, जो मुख्य रूप से ग्राम मटियारी और आसपास के क्षेत्रों की निवासी हैं।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई:
मामले में थाना सरकंडा चौकी मोपका में धारा 20बी और 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है।





