अमित शाह के स्वागत में एयरपोर्ट पहुँचे अमर अग्रवाल, विधायकों संग बस से जाकर दिया ईंधन बचत का संदेश

रायपुर।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर बिलासपुर विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विधायक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष बात यह रही कि विधायक अमर अग्रवाल साथी विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ निजी वाहनों के काफिले के बजाय बस से सामूहिक रूप से एयरपोर्ट पहुँचे। उन्होंने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के संदेश से प्रेरित बताया।

अमर अग्रवाल ने कहा कि ईंधन संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भी अनावश्यक ईंधन खर्च से बचने और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने की अपील की।
एयरपोर्ट परिसर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
पूरे वातावरण में जोश और ऊर्जा का माहौल रहा तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और पूरे कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया।






