LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बिलासपुर दिल्ली रूट पर 72 सीटर विमान ही लगाने की मांग

बिलासपुर। बहु प्रतीक्षित बिलासपुर दिल्ली की शाम की उड़ान का तीसरा फेरा आज हुआ तो परंतु आज एयरलाइंस ने 72 की जगह 48 सीटर विमान ही इस रूट पर भेजा। जाहिर है फ्लाइट की सीट फुल होने से कई परिवारों को बुकिंग नहीं हो सकी।

गौरतलब है कि इस रविवार शाम की इस उड़ान का पहला फेरा 3 मई को हुआ था और दूसरा फेरा 10 मई को ही उड़ान रद्द हो गई थी। एलाइंस एयर ने विमान की तकनीकी खराबी बता कर उड़ान रद्द की थी। आज उड़ान हुई तो सही पर एलाइंस एयर के द्वारा 48 सीटर विमान ही भेजा।

दिल्ली से प्रयागराज हो कर आई फ्लाइट भी लगभग फुल थी वहीं दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में भी 45 सवारी रहे। कल से इस फ्लाइट में टिकटबुक करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को 3-4 टिकट एक साथ बुक नहीं हो पा रही थी। कई परिवार आज की फलाइट में सीट नहीं पा सके।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर से मांग की है कि वह बिलासपुर दिल्ली रूट पर 72 सीटर विमान ही चलाए क्योंकि गर्मी के कारण तापमान अधिक होने पर सवारियों की संख्या घटा दी जाती है। ऐसा 48 सीटर में होने पर तो बहुत ज्यादा सीट कम हो जाएगी।

समिति ने राज्य सरकार से भी मांग की है कि वह एयरलाइन कंपनी को कहे कि बिलासपुर दिल्ली रूट पर 72 सीटर विमान ही चलाया जाए।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से  रवि बनर्जी, रामशरण यादव, बद्री यादव, केशव गोरख, मनोज श्रीवास ,शिरीष कश्यप ,ऋषि राज गौतम, प्रतीक तिवारी, संतोष पीपलवा ,समीर अहमद बबला ,परसराम कैवर्त ,प्रकाश बहरानी, महेश दुबे टाटा, अनिल गुलहरे ,राशिद बख्श, देवेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक कश्यप ,मजहर खान ,विभूतिभूषण गौतम, आशुतोष शर्मा ,विभु पांडेय ,रामा बघेल, साबर अली, मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button