बिलासपुर—संभागायुक्त सुनील कुमार जैन ने सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।  मरीजों से मुलाकात कर बीमारी और मिल रही सुविधाओं को लेकर संवाद भी किया। जैन ने निरीक्षण के इस दौरान मरीजों की सुविधा के लिए सिम्स प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीन डॉक्टर रमनेश मूर्ति,अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह और नोडल अधिकारी डॉ भूपेंद्र कश्यप भी दौरे में मौजूद थे।
आनलाइन हस्ताक्षर वाला रिपोर्ट भेजें
 जैन ने  निरीक्षण के दौरान आपातकालीन चिकित्सा विभाग एवं पुलिस चौकी के मध्य लगे शेड का विस्तार करने के साथ पूरे क्षेत्र में पारदर्शी शेड लगाने का फरमान सुनाया। उन्होने कहा कि बैठक व्यवस्था और  मरीजों के परिजनों को छाया मिलेगी। मरीज की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए दवा वितरण काउंटर की संख्या बढ़ाने को कहा। जैन ने निर्देश दिया कि मरीजों को दिये जाने वाले जॉच रिपोर्ट को चिकित्सकों के हस्ताक्षरयुक्त कम्प्यूटरीकृत किया जाये। जॉच रिपोर्ट संबंधित चिकित्सक और  मरीजों तक ऑनलाईन पहुँचे।  कैजुवल्टी के साथ ही ट्राएज वार्ड की व्यवस्था और डाक्टरों की ड्युटी रोस्टर, उपलब्ध दवाईयों का भी कमिश्नर ने मुआयना किया।
डाक्टरों की कमी दूर करें
 कमिश्नर जैन ने मरीज पंजीयन हॉल एम०आर०डी० में टोकन सिस्टम, आभा एप, आयुष्मान काउंटर को देखा। ओ०पी०डी० पर्ची बनने के बाद एक विभाग से अन्य दूसरे विभाग में रेफर किये जाने के संबंध में जानकारी ली । मेडिसीन विभाग अंतर्गत मेल मेडिकल वार्ड 1 में जाकर मरीजों और परिजनों से चिकित्सा व्यवस्था को लेकर जैन ने संवाद किया। संभागायुक्त ने परिजनों के विश्राम के लिए बनाए गए नवनिर्मित परिजन शेड की सुविधाओ का जायजा लिया। रेडियोलाजी विभाग पहुंचकर एमआरआई, सीटी स्केन और सोनोग्राफी को लेकर बातचीत भी किया। जॉच परीक्षणों में पेंडेंसी के कारणों को समझने का प्रयास किया। जैन ने कहा कि रेडियोलाजी विभाग में डाक्टरों की कमी दूर करने तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया।