सूरजपुर/ कलेक्टर एस जयवर्धन ने 8वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत आयोजित गणित की परीक्षा के दौरान सूरजपुर कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नियंत्रक सहित संबंधित अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने और किसी भी प्रकार की नकल गतिविधि पर रोक के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए कहा।

जयवर्धन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल परिसर, शौचालयों, चिकित्सकों की उपस्थिति और अस्पताल व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी चिकित्सकों को समय पर उपस्थित होने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया। साथ ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
सनसनी वारदात : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर घर के सेप्टिक टैंक में छिपाया शव,आरोपी की तलाश जारी
कोरबा जिले में एक युवक पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शव को घर की बाड़ी में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला सूरजपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रा. शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 5 वीं के विद्यार्थियों का केन्द्रीकृत वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 सी.जी. बोर्ड, हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों/इग्नाईट अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम स्कूलों एवं मदरसा बोर्ड स्कूलों में विषय-गणित की परीक्षा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार श्रीमती भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के सफल मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्वक हुआ सम्पन्न। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। जिसके नोडल अधिकारी श्री डी.एस. लकड़ा (प्राचार्य) नियुक्त किया गया है।

केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा सूरजपुर जिले के विकास खण्ड-सूरजपुर में कुल परीक्षा केन्द्र-298 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-3548 में 3525-उपस्थित एवं 23 अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-रामानुजनगर के कुल परीक्षा केन्द्र-245 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-2081 में 2062-उपस्थित एवं 19 अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-प्रेमनगर के कुल परीक्षा केन्द्र 164 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-1337 में 1329 उपस्थित एवं 08-अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-भैयाथान के कुल परीक्षा केन्द्र-240 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-1999 में 1994-उपस्थित एवं 05-अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-ओड़गी के कुल परीक्षा केन्द्र 243 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-2043 में 2033-उपस्थित एवं 10 अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-प्रतापपुर के कुल परीक्षा केन्द्र-337 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-2842 में 2833-उपस्थित एवं 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG शिक्षक भर्तीः DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कितनी-कितनी हैं रिक्तियां
CG शिक्षक भर्तीः DPI ने जारी किया विज्ञापन, जानिए कितनी-कितनी हैं रिक्तियां
CG Teacher recruitment: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 854 पदोें पर भर्ती निकाली हैं। इस बाबत लोक शिक्षण संचालनालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला सूरजपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों का केन्द्रीकृत वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 सी.जी बोर्ड हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों, इग्नाईट अंग्रेजी माध्यम सी.बी. एस ई पाठ्यक्रम स्कूलों एवं मदरसा बोर्ड स्कूलों में आज विषय-गणित की परीक्षा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार श्रीमती भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के सफल मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जिसके नोडल अधिकारी के रूप में श्री डी.एस. लकड़ा (प्राचार्य) को नियुक्त किया गया है।

केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा सूरजपुर जिले में कुल परीक्षा केन्द्र-165 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-3641 में 3594-उपस्थित एव 47- अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-रामानुजनगर के कुल परीक्षा केन्द्र-112 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-2090 में 2043-उपस्थित एवं 47-अनुपस्थित रहे विकास खण्ड-प्रेमनगर में कुल परीक्षा केन्द्र 69 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-1253 में 1237 उपस्थित एवं 16-अनुपस्थित रहे विकास खण्ड-भैयाथान के कुल परीक्षा केन्द्र-109 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-2063 में 2041-उपस्थित एव 22-अनुपस्थित रहे.

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस ट्रांसफरः टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
पुलिस ट्रांसफरः टीआई, एसआई, एएसआई समेत 38 पुलिसकर्मियों के तबादले
CG Police Transfers: एसपी ने जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की हैं। सूची में 38 पुलिसकर्मियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकास खण्ड-ओड़गी के कुल परीक्षा केन्द्र 96 में दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-1810 में 1761-उपस्थित एवं 49 अनुपस्थित रहे, विकास खण्ड-प्रतापपुर के कुल परीक्षा केन्द्र-130 में दर्ज परीक्षार्थियों की सख्या-2564 में 2537-उपस्थित एवं 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला सूरजपुर में कुल 681 परीक्षा केन्द्रों में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-13421 में 13213-उपस्थित एवं 208 अनुपस्थित रहे। जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित हुई।