Education News: भोजपुर जिले के 833 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मानवेंद्र कुमार राय ने ‘ई-शिक्षा कोष’ पोर्टल पर टैब की जानकारी दर्ज न करने के कारण स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने इस लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है।

डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के माध्यम से डीईओ कार्यालय को भेजें और साथ ही ‘ई-शिक्षा कोष’ पर टैब की एंट्री का काम भी तुरंत पूरा करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Education News: टैब एंट्री में लापरवाही: 833 प्रधानाध्यापकों से मांगा गया स्पष्टीकरण
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा विभाग ने पहले भी कई बार पत्रों के जरिए सभी प्राइमरी, मिडिल, हाई और प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में उपलब्ध कराए गए टैब की जानकारी ‘ई-शिक्षा कोष’ पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया था।

लेकिन, कई बार निर्देश देने के बाद भी यह काम पूरा नहीं हो पाया, जिसे डीईओ ने ‘खेदजनक’ और ‘कार्य के प्रति शिथिलता एवं लापरवाही’ बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Education News: टैब एंट्री में लापरवाही: 833 प्रधानाध्यापकों से मांगा गया स्पष्टीकरण
ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर कर्मचारियों का वेतन नहीं रोक सकेंगे अधिकारी, DEO ने जारी किए निर्देश
Education news।छतरपुर। ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने की वजह से अब किसी भी शासकीय कर्मचारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किस प्रखंड से कितने प्रधानाध्यापकों से मांगा गया स्पष्टीकरण?

विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिनकी संख्या इस प्रकार है:

ये खबर भी पढ़ें…
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike/एपल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ को लॉन्च करने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरा: 76

बड़हरा: 49

बिहिया: 20

कोईलवर: 36

उदवंतनगर: 21

शाहपुर: 75

पीरो: 146

सहार: 85

चरपोखरी: 92

तरारी: 55

जगदीशपुर: 81

संदेश: 12

गड़हनी: 11

अगिआंव: 58