बिलासपुर…मस्तुरी पुलिस ने उड़ीसा से फरार चल रहे गांजा तस्कर अखुजा उर्फ अकुजा महानंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा  है। आरोपी के कब्जे से पूर्व में 20 किलो 100 ग्राम गांजा, एक वैनगन आर कार, और मोबाइल फोन सहित 7 लाख 11 हजार रुपए का माल जब्त किया गया था।

मामला 1 जुलाई 2025 का है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जयरामनगर-रलिया तिराहा के पास घेराबंदी कर सीपत निवासी आरोपी नीरज वर्मा उर्फ मोनू को कार समेत पकड़ा था। जांच में पता चला कि ओडिशा से गांजा लाकर गनियारी-कोटा क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने मौके से 20 किलो गांजा, 10 हजार का मोबाइल, और कार कीमत 5 लाख जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी विनोद वर्मा उर्फ विनोद कुमार औधोलिया और अदीप कुमार वर्मा उर्फ टेंगना को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और सीडीआर की जांच में फरार आरोपी अखुजा महानंद का नाम सामने आया।

पुलिस टीम ने उड़ीसा के सुभर्णपुर जिले के कबटटालाई में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्याु  है घटनाक्रम :

20 किलो 100 ग्राम गांजा, मोबाइल और कार समेत 7.11 लाख रुपए का माल जब्त।अब तक 4 आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।सीडीआर जांच से फरार आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी।उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.