LIVE UPDATE
Big news

नगर विधायक अमर ने कहा…जन सहयोग से..सब कुछ संभव..समाजसेवी प्रवीण ने बताया..मार्गदर्शन से मिली सेवा की प्रेरणा

अयोध्या दर्शन सेवा समिति ने खोले 21 चौक-चौराहों में प्याऊ 

बिलासपुर—चिलचिलाती धूप और भगवान सूर्य के रौद्र ने पारा 44 डिग्री के पार क दिया है। तेज धूप के चलते लोग घर में दुबक गए हैं। लोगों में पानी के लिए त्राहि त्राहि है। इन तमाम समस्याओं को देखते हुे मानव सेवा के पुनीत भावना से अयोध्या दर्शन सेवा समिति ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए शहर के प्रमुख 21 स्थानों में प्याऊ घर खोला है। नगर विधायक पूर्व मंत्री भाजपा के दिग्गज नेता ने नेहरू चौक में गरिमामय कार्यक्रम के दौरान सभी 21 प्याऊ घर का शहरवासियों को लोकार्पित किया है। साथ ही आश्वासन दिया है कि लोगों को पानी प्यास बुझाने के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा। इस दौरान स्वयं सेवक आने वाले सभी लोगों की ना केवल प्यास बुझाएँगे। बल्कि जरूरत के अनुसार समस्याओ को दूर करने का प्रयास भी करेंगे।
नगर विधायक ने किया शुभारम्भ
रविवार को नेहरू चौक में गरिमामय कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने एक साथ शहर के 21 प्याऊ घर का लोकार्पण किया। प्याऊ घर समाजसेवी उद्योगपति प्रवीण झा के प्रयास अयोध्या दर्शन सेवा समिति के बैनर तले खोला गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने कहा कि सबसे धर्म मानव सेवा धर्म है। मानवता ही हमें एक दूसरे से बांध कर रखती है। प्रवीण झा ने जनसेवा की बीड़ा उठाकर मानव जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाया है।
      अमर ने कहा कि सभी प्याऊ घर में मिट्टी के घड़ों में शीतल और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। नेक कार्य में नगर निगम ने भी समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग का संकल्प लिया है।  नगर विधायक अमर अग्रवाल ने समिति के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा, इस प्रकार के मानव सेवा कार्य को निरंतर सभी क्षेत्र में बनाकर रखने को कहा। अमर ने कहा प्यासों की प्यास बुझाना हम सबका परम धर्म है। इसके लिए प्रवीण झा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं।
सेवा ही अनमोल ही रत्न
प्रवीण ने बताया कि यह सब काम ईश्वरीय कृपा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव है। प्याऊ घर में नियमित समाजसेवक अपनी सेवाएं देंगे। निगम का भरपूर सहयोग मिल रहा है। किसी भी घर में पानी की कमी नहीं होने देंगे। घड़े शीतल ठण्डा पानी लोगों को दिया जाएगा। प्रवीण ने कहा ईश्वर की कृपा से ही अयोध्या दर्शन सेवा समिति के माध्यम से हर साल रामनवमी पर 1008 श्रद्धालुओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का पुण्य कार्य का अवसर मिला है। एक बार फिर सेवा का अवसर मिला है। उम्मीद है कि सबके सहयोग  और नगर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जो भी अवसर मिलेगा उसका जिम्मेदारियों के साथ निर्वहन करूंगा। झा ने प्याऊ घर लोकार्पण के दौरान  सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।  टीम के साथ सेवा को निरंतर चलाने का वादा किया। महापौर पूजा विधानी ने भी प्रवीण झा के प्रयास की जमकर तारीफ की।
सबका योगदान,सबकी भागीदारी
अमर अग्रवाल ने कहा पुण्य कार्य सबकी भागीदारी से ही संभव है।  उन्होंने कहा कि नगर निगम के सहयोग से प्रवीण झा और उनकी टीम की लोगों के लिए अनुकरणीय है। उद्घाटन समारोह में महापौर पूजा विधानी, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, पार्षद विजय ताम्रकार, रामप्रताप सिंह,रौशन सिंह, राजीव अग्रवाल, रिंकू मित्रा,चन्द्रकिशोर प्रसाद,अजित पंडित, राजीव गिरी, उचित सूद, सन्नी गिरी, रविंद्र कुशवाहा समेत समिति के सदस्य और आमजन विशेष रूप से मौजूद थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button