LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

प्रस्तावित सभास्थल पहुंचे चीफ सेक्रेटरी,डीजीपी..मौका निरीक्षण कर कहा…ट्रैफिक प्लान रखें बेहतर…PWD को दिया विशेष आदेश

चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने..पीडब्लूडी को दिया विशेष आदेश

बिलासपुर—प्रधानमंत्री की प्रस्तावित विशाल आमसभा का आयोजन 30 मार्च को बिल्हा स्थित मोहभट्ठा में होगा। कार्यक्रम के दो दिन पहले मुख्य सचिव और डीजीपी बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। जिले के आलाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरूण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर महत्वूपर्ण व्यवस्थाओं, मुख्य मंच, हेलीपेैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच और  हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था को जांचा परखा। विद्युत विभाग को पावर बैकअप की व्यवस्था करने के अलावा ई एण्ड एम विभाग को साउंड, कनेक्शन की व्यवस्था को पहले से चेक करने के निर्देश दिए। ताकि मुख्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। पीडब्ल्यूडी को मंच और बैरिकेट्स की व्यवस्था का भी मानक के अनुसार  तैयारियां को सुनिश्चित करने को कहा। 
     पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की। सुरक्षा में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में विशाल संख्या में लोग पहुचेंगे। ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान को बेहतर रखें जाने की बात कही। सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों केा सुरक्षा, सुविधा तथा कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिला प्रशासन पूरी तन्मयता से सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम स्वरूप दे रहा है।
जानकारी देते चलें कि ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 33 हजार करोड़ के विकास कार्यो की सौगात देंगे। इसमें पीएम जनमन येाजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए योजनाएं शामिल हैं । छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर एसीएस और कार्यक्रम प्रभारी मनोज पिंगुआ, एडीजीपी प्रदीप गुप्ता, बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला, एसपी रजनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close