बिलासपुर.. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने अरपा नदी के किनारे छठ घाट के समीप विद्यार्थियों के लिए निर्मित अतिरिक्त भवन का शुभारंभ भी किया। बिना किसी औपचारिकता के मुख्यमंत्री सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे उनके परिवार, पढ़ाई और जीवन से जुड़े विषयों पर स्नेहपूर्ण वातावरण में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने बचपन और ग्रामीण जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि पहले का जीवन अभावों और कठिनाइयों से भरा हुआ था। कच्चे मकानों में रहना, परिवहन और संचार सुविधाओं का अभाव आम बात थी, लेकिन उसी संघर्षपूर्ण वातावरण से निकलकर उस पीढ़ी ने अपने लिए रास्ता बनाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हैं, ऐसे में सभी को परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए ताकि वे देश, प्रदेश और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी खुलकर सवाल किए। छात्रा योगांशी साहू ने सफलता के लिए आवश्यक गुणों के बारे में पूछा, वहीं हिमांशी गुप्ता ने एक विद्यार्थी के रूप में देश और समाज के लिए योगदान को लेकर जिज्ञासा रखी। छात्र पूनम निषाद ने खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर सवाल किया, जबकि अनन्या पैकरा ने एक अच्छे राजनेता के लिए सबसे कठिन चुनौती को लेकर प्रश्न किया। मुख्यमंत्री ने सभी सवालों को गंभीरता से सुनते हुए सरल, व्यवहारिक और प्रेरणादायी उत्तर दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्म, अनुशासन और सफलता से प्रदेश और देश का मान बढ़ाएं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और निरंतर परिश्रम करने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, बिलासपुर द्वारा छठ घाट क्षेत्र में 314 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन को प्रयास आवासीय विद्यालय के 260 विद्यार्थियों के आवास एवं अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया गया है। भवन में कक्षाओं और छात्रावास का कार्य, विद्युत फिटिंग और रंग-रोगन सहित अन्य निर्माण कार्य नगर निगम बिलासपुर द्वारा 82 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है। विद्यालय में विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ पौष्टिक भोजन, गणवेश, पाठ्य-पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त संजय चंदेल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.