बिलासपुर…स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को 17 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गरिमामय कार्यक्रम में करेंगी। प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव शामिल होंगे।  इसके अलावा विभागीय अधिकारी और विजेता निकायों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रेसीडेंट्स अवार्ड पाने वाले तीन निकाय

छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रपति पुरस्कार  मिलेगा,। बिलासपुर नगर निगम को तीन लाख से दस लाख आबादी वाले बड़े शहरों की श्रेणी में। कुम्हारी नगर पालिका को 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले मध्यम शहरों की श्रेणी में। बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले छोटे शहरों की श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।

तीनों नगरीय निकायों को  उत्कृष्ट सफाई कार्यों और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुरस्कार दिया जायेगा है।

राज्य स्तर पर रायपुर को मिनिस्टरियल अवार्ड

स्वच्छता में उल्लेखनीय कार्य के लिए रायपुर नगर निगम को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से “मिनिस्टरियल अवार्ड” दिया जाएगा। यह सम्मान राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रबंधन और नवाचार के लिए दिया जा रहा है।

सुपर स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ की दमदार मौजूदगी

स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार “सुपर स्वच्छता लीग (SSL)” की शुरुआत की गई है।इसमें  देशभर के वे शहर शामिल किए गए हैं जो:पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन स्थानों में रहे हों। वर्तमान वर्ष में भी अपनी श्रेणी के टॉप 200 शहरों में बने हुए हों। इस विशेष श्रेणी में भी छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकाय चयनित हुए हैं:

  • अंबिकापुर नगर निगम – 50 हजार से तीन लाख आबादी श्रेणी में।
  • पाटन नगर पंचायत – 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में।
  • बिश्रामपुर नगर पंचायत – 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में।

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की विशेष पहचान

स्वच्छता के क्षेत्र में यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह दर्शाता है कि राज्य ने न केवल नगरीय स्वच्छता के मानकों को अपनाया है, बल्कि स्थानीय निकायों को जागरूकता, तकनीक और जनभागीदारी के माध्यम से परिणाममुखी बनाया है।