Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Resultsछत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है।

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/छत्‍तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में से 5 में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं। इसमें रायपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे बड़े नगर निगम भी शामिल है। मेयर चुनी गई सभी महिलाएं पहली बार मेयर का चुनाव लड़ी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
परिवीक्षा अवधि में तबादले पर रोक, हाई कोर्ट ने कर्मचारी का ट्रांसफर किया निरस्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results/प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 5 में बीजेपी ने महिलाओं को मेयर का टिकट दिया था। इनमें बिलासपुर और अंबिकापुर की सीट भी शामिल है, जो महिला आरक्षित नहीं थी। इन सीटों पर बीजेपी की मेयर प्रत्‍याशियों का मुकाबला कांग्रेस के पुरुष प्रत्‍याशियों से हुआ। अंबिकापुर में तो बीजेपी प्रत्‍याशी ने वहां के निर्वतमान महापौर अजय तिर्की को हराया है।

प्रदेश के जिन नगरीय निकायों में महिलाएं मेयर चुनी गई हैं उनमें महिला आरक्षित रायपुर से मनील चौबे, ओबीसी महिला आरक्षित दुर्ग से अल्‍का बाघमार और कोरबा से संजू राजपूत शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर से बीजेपी की पूजा विधानी से जीत दर्ज की है। इसी तरह अंबिकापुर से मंजूषा भगत शामिल हैं। अंबिकापुर नगर निगम एसटी वर्ग के लिए आरक्षित था।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
शिक्षक के नशे से स्कूल में हंगामा, छात्राओं की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम
बलौदा बाजार... पंडित चक्रपाणी स्कूल में गुरुवार को शिक्षक के शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्राओं के साथ गाली-गलौज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने मेयर पद के लिए तीन महिला आरक्षित सीटों से महिलाओं को टिकट दिया था। कांग्रेस ने किसी भी मुक्‍त सीट पर महिला को प्रत्‍याशी नहीं बनाया था।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. वेंकट राहुल के नेतृत्व में हुई मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की निगरानी रही।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
सेवा संकल्प अभियान-आशीर्वाद का दीया से जगमगाया मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण
राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर प्रांगण में आज आशीर्वाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा की प्रतिमा यादव ने कांग्रेस की प्रभा पटेल को हराकर अध्यक्ष पद जीता। यहां 22 वार्डों में से भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं।

जनकपुर नगर पंचायत में भाजपा के कौशल पटेल विजयी रहे। 15 वार्डों में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 2 सीटें जीतीं। झगराखांड में कांग्रेस की रीमा रमेश यादव ने भाजपा की चम्पा जयसवाल को पराजित किया। यहां 15 वार्डों में भाजपा को 9, कांग्रेस को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली।

नई लेदरी में भाजपा के वीरेंद्र सिंह राणा ने विष्णु दास पनिका को हराया। 15 वार्डों में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं। खोंगापानी में कांग्रेस की ललिता रामा यादव ने भाजपा की वंदना लोहार को पराजित किया। यहां 15 वार्डों में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय ने 2 सीटें हासिल कीं।