रायपुर।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस प्रांत स्तरीय आमसभा में कमल वर्मा को पुनः निर्विरोध रूप से फेडरेशन का संयोजक चुना गया।

फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जी. आर. चंद्रा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमसभा में कमल वर्मा ने अपने बीते पांच वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि ईमानदार एवं समर्पित साथियों के सहयोग से फेडरेशन ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता जैसे कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

फेडरेशन के सचिव राजेश चटर्जी ने प्रबंध कार्यकारिणी के निर्णयों को आमसभा में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया। इसमें सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए एक प्रकोष्ठ गठित करने एवं बी. पी. शर्मा को उसका संयोजक नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही, प्रांतीय संयोजक के पद पर पुनः श्री कमल वर्मा को नियुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे विभिन्न संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस प्रकार कमल वर्मा एक बार फिर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक निर्वाचित हुए।

फेडरेशन द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर रायपुर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। अपने स्वागत भाषण में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन की गतिविधियों से उपस्थितजनों को अवगत कराया। पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु शासन एवं कर्मचारी संगठनों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आयोजन में आर. के. रिछारिया, सतीश मिश्रा, पंकज पांडेय, डॉ. लक्ष्मण भारती, अजीत दुबे, सत्येंद्र देवांगन, मनीष ठाकुर, डॉ. अशोक पटेल, सुमन शर्मा, उमेश मुदलियार, दिलीप झा, आलोक नागपुरे, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, प्रकाश ठाकुर, मधुकांत यदु, पीतांबर पटेल, ओ. पी. बघेल, प्रहलाद नागरिया, चंद्रशेखर चंद्राकर,के. आर. डहरिया, नरेश वाढेर, सी. के. दुबे, श्रीमती देवमणि साहू, बिहारी लाल शर्मा, पुक राम कुर्रे,मनोज कुमार महिलांगे,बसंत द्विवेदी, घनश्याम पूरी, अशोक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में प्रांत एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।