LIVE UPDATE
No news items found.
Big news

Chhattisgarh budget 2025-26: वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को पेश करेंगे बजट

Chhattisgarh budget 2025-26/ रायपुर/ वित्त मंत्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है।

ये खबर भी पढ़ें…
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
दो साल का रिश्ता, एक रात का विवाद… प्रेम कहानी का अंत बना हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
बिलासपुर... सीपत थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर में 9 अगस्त को Join BJYM अभियान: 6 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, भव्य तिरंगा यात्रा की भी तैयारी
जशपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा प्रदेश भर में युवाओं और नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए Join...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
सिर्फ संदेह पर बैंक खाते फ्रीज नहीं कर सकती ED, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: PMLA मामलों में पुख्ता वजह होना अनिवार्य
नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शक्तियों और कार्यप्रणाली को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा।

Back to top button
close