CG weather।​छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसूनी गतिविधियों से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं. उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिमी बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने एक स्पष्ट निम्न दबाव (Low Pressure Area) के क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण राज्य में लगातार नमी आ रही है.

इसके असर से अगले तीन दिनों (20 से 22 अगस्त) तक प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​हालांकि, राहत की बात यह है कि मूसलाधार और भारी बारिश का जो दौर पिछले कुछ समय से जारी था, उसकी तीव्रता में अब धीरे-धीरे कमी दर्ज की जाएगी.

20 अगस्त: जिलों में मौसम का हाल

मध्यम बारिश व वज्रपात का अलर्ट: राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तेज बौछारें, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का जोखिम बना हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हल्की बारिश व बौछारें: बस्तर संभाग के जिलों (सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर) सहित धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ और कोरबा में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है.

21 और 22 अगस्त: कैसा रहेगा मिजाज?

​20 अगस्त के बाद भारी बारिश की संभावना काफी हद तक घट जाएगी. 21 और 22 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि स्थानीय स्तर पर बादलों की मौजूदगी के बीच हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी. भारी बारिश थमने से आम जनजीवन को राहत मिलने की उम्मीद है.