cg weather।छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आज (बुधवार) से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे अगले 24 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड का असर काफी तेज हो जाएगा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के चार संभागों और सात जिलों में तीव्र शीतलहर (Severe Cold Wave) चलने की चेतावनी जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शीतलहर और तीव्र शीतलहर का अलर्ट (12 दिसंबर तक): सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों के एक-दो पॉकेट में अगले तीन दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है।

इसमें लगभग सभी बड़े जिले शामिल हैं, जैसे कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, राजनांदगांव, और कबीरधाम।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 11 और 12 दिसंबर को सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर जिलों के एक-दो पॉकेट में तीव्र शीतलहर (cg weather) चलने की चेतावनी जारी की गई है।

 आज राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बावजूद, आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम का यह मिजाज अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।

 मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।cg weather