CG Shikshak Bharti News-रायपुर। बस्तर के शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता का मामला सोमवार को विधानसभा में उठा। इस मामले में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि प्रकरण की पहले जांच कराई जा चुकी है। जांच रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी गई थी। शिकायत निराधार पाए जाने के बाद प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया है।

CG Shikshak Bharti News-उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश में चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए टास्कफोर्स का गठन किया गया है।

CG Shikshak Bharti News-भाजपा सदस्य लता उसेंडी के सवाल के जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में बीएड-डीएड का पाठ्यक्रम संचालित नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि शिक्षकों के 265 पद स्वीकृत है, जिनमें से 236 पद रिक्त हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि कोंडागांव में द्विवर्षीय बीएड पाठ्यकम चल रहा है। अब 4 वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश के 13 महाविद्यालय इस श्रेणी के हैं। इसके लिए टास्कफोर्स का गठन किया गया है।

कांग्रेस सदस्य जनक धु्रव के सवाल के लिखित जवाब में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत किसी भी गांव का सर्वेक्षण और भू-राजस्व का निर्धारण सामान्यत: 30 साल के लिए होना होता है। राज्य में कुल 20 551 राजस्व ग्राम है। जिनमें से 19805 में सर्वेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 11 जिलों में बंदोबस्त का काम पूरा हो चुका है। 22 जिलों में प्रक्रिया चल रही है।