CG Road Accident-जशपुर और रायगढ़ जिलों से सड़क हादसों की बेहद दुखद खबरें सामने आई हैं, जहां तेज रफ्तार और खराब सड़क परिस्थितियों ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। पहली घटना जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार की रात एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल चल रहे ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी।

CG Road Accident-इस हादसे में पैदल यात्री और बाइक चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लोदाम के बैगटोली निवासी जीत राम शनिवार रात अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। बरटोली के जेके ढाबा के पास पहुंचते ही उसकी बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे चल रहे विजय कोरवा को चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार- संघर्ष मोर्चा,छत्तीसगढ़ से टेट मुक्ति के प्रस्ताव पर केंद्र में जरूर होगा विचार
तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार- संघर्ष मोर्चा,छत्तीसगढ़ से टेट मुक्ति के प्रस्ताव पर केंद्र में जरूर होगा विचार
रायपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवाकालीन शिक्षकों को टीईटी अर्हता प्राप्त करने हेतु समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाए जाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय की मौके पर ही सांसें थम गईं। वहीं, संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे जीत राम के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसने भी दम तोड़ दिया।

CG Road Accident-जशपुर जिले में सड़क सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनती जा रही है, क्योंकि पिछले तीन दिनों के भीतर ही चार अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की जान जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास, निवेश और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं दूसरी ओर, रायगढ़ जिले के ढिमरापुर में भी एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जहां एक युवती की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवती अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी सड़क पर फैले कीचड़ की वजह से उसकी स्कूटी अचानक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ी।

दुर्भाग्यवश, उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रविवार की सुबह जशपुर और रायगढ़ में हुए इन हादसों ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA update/Raipur/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 से जुलाई 2026 तक राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.