petrol diesel price -तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों के बीच कीमतों का एक बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। वैट (VAT) और स्थानीय सेस (Cess) की अलग-अलग दरों की वजह से कहीं तेल की कीमतें राहत दे रही हैं, तो कहीं यह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। दिल्ली के मुकाबले मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में ईंधन की कीमतें काफी अधिक बनी हुई हैं, जहां कई शहरों में पेट्रोल का भाव ₹110 के पार जा चुका है।

petrol diesel price -एनसीआर के क्षेत्रों की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर मिल रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में आज पेट्रोल के लिए आपको ₹102.97 और डीजल के लिए ₹95.64 खर्च करने होंगे, वहीं फरीदाबाद में पेट्रोल का रेट ₹103.28 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख शहरों में लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और देहरादून में ₹100.55 प्रति लीटर बिक रहा है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में टैक्स कम होने की वजह से डीजल की कीमतें काफी कम हैं, वहां डीजल मात्र ₹89.47 रुपये लीटर मिल रहा है, जो अन्य शहरों के मुकाबले बड़ी राहत है।

petrol diesel price -दूसरी ओर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थिति और भी गंभीर है, जहां पेट्रोल ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 के भाव पर बिक रहा है, जबकि झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर है। प्रीमियम फ्यूल की बात करें तो दिल्ली में XP100 की कीमत ₹167.35 प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

यदि आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल पंप की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह बेहद आसान है। आपको बस अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ‘RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर कोड’ टाइप करना होगा और इसे 92249 92249 पर भेज देना होगा।

उदाहरण के तौर पर, दिल्ली की दरें जानने के लिए आप ‘RSP 102090’ लिखकर भेज सकते हैं। इसके अलावा, इंडियन ऑयल के ‘IndianOil ONE’ ऐप के जरिए भी नजदीकी पंप के लाइव रेट की जानकारी ली जा सकती है।