cg news/बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक के संदिग्ध गतिविधियों ने हड़कंप मचा दिया। 26 जून की रात करीब 10:30 बजे लालमनी कुशवाहा के घर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक सद्दाम हुसैन से जब पूछताछ की गई तो वह आगबबूला हो गया और सवाल करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामला इतना गंभीर हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी।

लालमनी कुशवाहा द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान भी देखा कि आरोपी सद्दाम हुसैन उग्र रूप में मौजूद था और फिर से लालमनी को धमकाने और मारने-पीटने की कोशिश कर रहा था।

सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 बीएनएसएस के तहत केस दर्ज करते हुए उसे अनुविभागीय दंडाधिकारी राजपुर के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।