बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली खेलने के बाद ट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि थाना अहार में एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसकी पुत्री के साथ अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चार लोगों को नामजद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सूचना पर तुरंत अभियोग पंजीकृत कर दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद टीम गठित कर पीड़िता को बरामद किया गया है। दो लोगों की तलाश जारी है।

पकड़े गए दो लोगों से पूछताछ हो रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के अनुसार, थाना अहार क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा शुक्रवार को घर पर होली खेलने के बाद दोपहर में गांव के समीप ट्यूबवेल पर नहाने चली गई।

इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
कब किसकी किस्मत चमक जाए, यह कोई नहीं जानता। पन्ना में एक किसान की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किशोरी की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे पड़ोसी गांव के कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोपी युवक उन्हें देखकर वहां से भाग निकला।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी गांव के और उसके दो साथियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे।