CG News-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने का एक गंभीर मामला सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पटेल के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

डीपीआई ने इस नोटिस के माध्यम से प्रभारी डीईओ पर लगे सिलसिलेवार और गंभीर आरोपों पर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषप्रद जवाब नहीं मिला, तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन के बावजूद कर्मचारी को दी कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति
CG News-प्रभारी डीईओ पर सबसे गंभीर आरोप वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने का है। संयुक्त संचालक (JD) शिक्षा संभाग बिलासपुर ने सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारी सुनील कर्ष के विरुद्ध निलंबन आदेश और आरोप पत्र जारी किया था। इसके बावजूद, प्रभारी डीईओ पटेल ने संयुक्त संचालक की अनुमति के बिना ही कर्ष को उनकी पूर्व शाला (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टुण्ड्री) में कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति प्रदान कर दी। इस कृत्य को विभाग ने अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा माना है।

युक्तियुक्तकरण में नियमों की धज्जियां उड़ाई
कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रिपोर्ट में भी प्रभारी डीईओ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। वर्ष 2025 के स्कूलों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के दौरान अनुभाग स्तरीय समिति ने सिफारिश की थी कि शासकीय प्राथमिक शाला रेंजरपारा और सहसपुर के बीच की दूरी 0.8 किलोमीटर (800 मीटर) है, जो शासन द्वारा निर्धारित 500 मीटर की सीमा से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कारण रेंजरपारा स्कूल को मर्ज नहीं किया जाना चाहिए था। लेकिन प्रभारी डीईओ ने समिति के प्रस्ताव और शासन के नियमों को ताक पर रखकर रेंजरपारा स्कूल को सहसपुर में मर्ज कर दिया। कलेक्टर ने इस नियम विरुद्ध कार्रवाई के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा है।

अधिकारों का दुरुपयोग और अन्य अनियमितताएं
नोटिस में अन्य आरोपों का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • सेवा पुस्तिका में हेरफेर: प्रभारी डीईओ के पद पर रहते हुए अपनी सेवा पुस्तिका संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय को प्रेषित करने के बजाय, उन्होंने स्वयं ही उसमें प्रविष्टियां कीं।

  • अवैध पदस्थापना: अपने अधिकारों की सीमा से बाहर जाकर सुषमा पटेल नामक कर्मचारी की सेजेस (SEGES) विद्यालय में पदस्थापना की।

  • पुराने नोटिस की अनदेखी: इससे पहले संयुक्त संचालक द्वारा जारी किए गए नोटिस का भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था।

होगी एकपक्षीय कार्रवाई
डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि प्रभारी डीईओ का यह कृत्य ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965’ के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। विभाग ने ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966’ के तहत कार्रवाई की तैयारी कर ली है। यदि 7 दिनों के भीतर लिखित प्रतिवाद प्राप्त नहीं होता है, तो प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध कड़ी एकपक्षीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।