ACB News/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार, 20 मार्च को बिजली विभाग के तीन अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कार्यालय में हुई इस कार्रवाई ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

ACB News/गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर शामिल हैं। इन तीनों ने एक ईंट प्लांट में ट्रांसफार्मर और बिजली मीटर लगाने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
साय कैबिनेट बैठक के फैसले
Raipur/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरा मामला जांजगीर के निवासी प्रदीप कुमार यादव की शिकायत से जुड़ा है। प्रदीप ग्राम खोखसा में एक ‘फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट’ स्थापित करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने नियमानुसार ट्रांसफार्मर और मीटर लगवाने हेतु सीएसपीडीसीएल कार्यालय में आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता ने सरकार द्वारा निर्धारित डिमांड नोट की पूरी राशि भी जमा कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद अधिकारी उसे लगातार दौड़ा रहे थे और काम अटका कर रखा था।

इसी दौरान उसकी मुलाकात विभाग के इन तीन अधिकारियों से हुई, जिन्होंने काम को आगे बढ़ाने के बदले 35 हजार रुपये की अवैध मांग रखी।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 हजार 783 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदीप कुमार यादव ने रिश्वत देने के बजाय भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाने का फैसला किया और इसकी सूचना बिलासपुर एसीबी इकाई को दी। एसीबी की टीम ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू की और जाल बिछाया। शुक्रवार को योजना के मुताबिक, जैसे ही प्रदीप रिश्वत की रकम लेकर कार्यालय पहुंचे और तीनों आरोपियों को पैसे सौंपे, आसपास सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने दबिश दे दी। अधिकारियों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रसायनों के परीक्षण में भी आरोपियों के हाथ रंग गए, जिससे घूसखोरी की पुष्टि हो गई।

एसीबी की इस अचानक छापेमारी से कार्यालय के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीबी ने मौके से ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB News/पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है। विभाग में इस कार्रवाई के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल, तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।