बिलासपुर /बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग की उम्रभर की कमाई पर हाथ साफ कर दिया है। जबड़ापारा निवासी 89 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक नत्थूराव करनेवार को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खाते से 3 लाख 16 हजार 919 रुपये की ऑनलाइन ठगी की।

इस वारदात ने एक बार फिर डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बुजुर्गों की सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge/छत्तीसगढ़ की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे पीड़ित बुजुर्ग के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और बेहद पेशेवर अंदाज में बात करते हुए बुजुर्ग को मोबाइल में ‘योनो एप’ (YONO App) डाउनलोड करने की सलाह दी।

बैंक से संबंधित काम समझकर बुजुर्ग उसकी बातों में आ गए। ठग ने ऐप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया के बहाने नत्थूराव से उनके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। जैसे ही जानकारी ठगों के हाथ लगी, उन्होंने इंडियन बैंक की ईदगाह चौक शाखा में स्थित उनके खाते से तत्काल तीन लाख रुपये से अधिक की राशि पार कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खाते से बड़ी रकम कटने का मैसेज मोबाइल पर आते ही बुजुर्ग के होश उड़ गए।

उन्होंने बिना देरी किए बैंक पहुंचकर अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया और मामले की सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी। इसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस की तकनीकी टीम कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई उड़ने प्रारंभ करने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना उन सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो अनजान कॉल्स पर भरोसा कर अपने मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड करते हैं या अपनी बैंक डिटेल्स साझा करते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बैंक कभी भी फोन पर आपसे गोपनीय जानकारी या कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता। किसी भी संदिग्ध कॉल की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी बैंक ब्रांच से संपर्क करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।