अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शिक्षा के मंदिर से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। शहर के पास घघरी स्थित प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने कैंपस की सुरक्षा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि 12वीं के छात्रों ने रैगिंग का विरोध करने पर 11वीं के दो जूनियर छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें एक छात्र का सिर बुरी तरह फट गया है। इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है, जबकि पुलिस और स्कूल प्रबंधन मामले को अलग मोड़ दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge-छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी उलटफेर,जाने कौन है छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत
Sachin Pilot Punjab In charge/छत्तीसगढ़ की राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना 3 सितंबर की रात की बताई जा रही है। घायल छात्र के परिजनों का आरोप है कि 11वीं के दो छात्र जब अपने कमरे में थे, तभी 12वीं के कुछ सीनियर छात्र वहां पहुंचे और रैगिंग शुरू कर दी।

जब जूनियर छात्रों ने इसका कड़ा विरोध किया, तो बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि एक सीनियर छात्र ने अपने हाथ में पहने कड़े से जूनियर छात्र के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित छात्र के पिता के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन या छात्रावास अधीक्षक ने उन्हें इस गंभीर घटना की जानकारी तक नहीं दी। उन्हें 4 सितंबर को उनके बेटे ने फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन अंबिकापुर पहुंचे और गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांधीनगर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर चार छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी छात्र बालिग हैं या नाबालिग। हालांकि, पुलिस और आदिवासी विकास विभाग की जांच का रुख परिजनों के दावों से थोड़ा अलग है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, यह विवाद रैगिंग को लेकर नहीं, बल्कि शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) की तैयारियों को लेकर दो गुटों के बीच हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू करने में इच्छुक फ्लाई 91 एयरलाइंस में 40 नए ATR 72 विमान का आर्डर किया
बिलासपुर. हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट से हवाई उड़ने प्रारंभ करने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला ने भी स्पष्ट किया है कि समारोह के आयोजन को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी और इसे रैगिंग से जोड़ना सही नहीं है।

फिलहाल, घायल छात्रों का इलाज करा दिया गया है और पुलिस तकनीकी व प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। आदिवासी विकास विभाग ने भी इस प्रकरण में आंतरिक जांच शुरू कर दी है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है