CG News।रायपुर।राजस्व विभाग ने प्रदेशवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व कार्यों को गति देने का बड़ा निर्णय लिया है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर अब प्रत्येक पटवारी कार्यालय को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 1100 रुपए की मंजूरी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस निर्णय के बाद जियोरेफरेंसिंग, एफआरसी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे में तेजी आएगी और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा सकेगा।

राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और अब अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे निर्धारित समयसीमा में राजस्व मामलों का निपटारा करें।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वर्मा ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पटवारी कार्यालयों को संसाधन उपलब्ध कराने से ग्रामीण और शहरी दोनों ही स्तर पर राजस्व कार्यों का त्वरित निपटारा संभव होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फैसले के बाद राजस्व पटवारी संघ ने अपनी प्रमुख मांगों के समाधान को देखते हुए चल रहे ऑनलाइन बहिष्कार आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

DA Hike : कैबिनेट के फैसले के बाद महंगाई भत्ते का आदेश जारी होने का इंतजार