LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News: धान खरीदी लिमिट बढ़ी, सभी पात्र किसानों से होगी खरीदी

बलरामपुर/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी के अंतिम शेष दिनों में पारदर्शी, सुचारू एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर के द्वारा स्वयं धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी कड़ी में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक  वैभव बेंकर ने विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र डौरा तथा विकासखंड राजपुर अंतर्गत धंधापुर का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी, धान उठाव, स्टेकिंग व्यवस्था तथा संबंधित पंजियों की गहन जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने धान विक्रय हेतु पहुंचे किसानों से संवाद करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की लिमिट बढ़ा दी गई है।

सभी पात्र किसानों से धान की खरीदी की जाएगी और यदि किसी किसान को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुचारू एवं शांतिपूर्ण रूप से खरीदी कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Back to top button
close