CG News-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही एक महिला ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बंगले के बाहर फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, ‘पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ’ की महिलाएं पिछले दो दिनों से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी में प्रदर्शन कर रही हैं। ये उन दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मियों की पत्नियाँ और परिजन हैं, जो अपने परिवार के लिए नौकरी की मांग कर रही हैं।

गुरुवार को, ये सभी महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के आवास पर अपनी गुहार लगाने पहुंची थीं। जब उन्हें पता चला कि मंत्री जी शहर से बाहर हैं, तो वे बंगले के बाहर ही धरने पर बैठ गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान, प्रदर्शन में शामिल अश्वनी सोनवाने नाम की महिला ने हताश होकर अपने पास रखी फिनायल की बोतल निकालकर पीने का प्रयास किया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही महिला पर पड़ी, उन्होंने फौरन दौड़कर उसके हाथ से बोतल छीन ली और उसे ऐसा करने से रोका। इस घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने 307 दिनों तक लंबा आंदोलन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -देशव्यापी बैंक हड़ताल से थमा सरकारी बैंकों का कामकाज, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ा असर
Bank strike -बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उनसे वादा किया था कि उनकी सरकार बनते ही दो दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी। महिलाओं का आरोप है कि सरकार बने काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्हें मजबूरन फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा है।

फिलहाल, अश्वनी सोनवाने का इलाज जारी है, लेकिन बाकी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अब भी डटी हुई हैं और उनका प्रदर्शन जारी है। इस घटना ने एक बार फिर अनुकंपा नियुक्ति के इस संवेदनशील मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।