रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)… बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल जौराही में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रार्थना के दौरान कक्षा दसवीं की एक छात्रा अचानक गिर पड़ी और बेहोश हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षकों और विद्यार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में जहर सेवन की आशंका जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है। उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।

इधर, शिक्षा विभाग से जुड़े लगातार घटनाक्रमों को देखते हुए परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा आए दिन छात्र-छात्राओं और परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.