Cg news।बिलासपुर। राजस्व वसूली और भूमि विवादों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले राजस्व निरीक्षकों पर अब कार्रवाई की गाज गिरी है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए 10 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी निरीक्षकों को तीन दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्यों हुई यह कार्रवाई?
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पाया कि कई राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्रों में न तो राजस्व वसूली कर पा रहे थे और न ही सीमांकन व नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मामलों को गंभीरता से सुलझा रहे थे।

Cg news।इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी।

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अब लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाना आवश्यक है।

तबादला सूची जारी, बेहतर काम पर मिलेगी सराहना
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक शुरुआत है और आगे भी निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सुस्त और लापरवाह कर्मचारियों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा।जिन राजस्व निरीक्षकों का तबादला हुआ है, उनमें  परमेश्वर साहू: बेलतरा से सरकंडा, मोतीलाल कुर्रे: सरकंडा से बेलतरा,सतीश कुमार कश्यप: चपोरा (रतनपुर) से जरौधा (तखतपुर)
,विकास कौशिक: भू-अभिलेख शाखा से अमसेना (सकरी), सतीश कौशिक: भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर से चिल्हाटी (पचपेडी),नारायण प्रसाद भास्कर: भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर से बोदरी,राहुल कुमार शर्मा: भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर से विजयपुर (तखतपुर),धारा वर्मा: अमसेना (सकरी) से नगोई (बेलतरा),शिल्पा मेहर: पटवारी प्रशिक्षण शाला से चपोरा (रतनपुर), पूर्णिमा मेहर: पटवारी प्रशिक्षण शाला से मानिकचौरी (पचपेडी) शामिल हैं।