CG News-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस ने शुक्रवार को जगदलपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में तहसील न्यायालय जगदलपुर, फ्रेजरपुर, मारकेल नजूल न्यायालय, भुईया शाखा, नायब नाजिर, आरटीआई शाखा, लोकसेवा केंद्र की सेवाओं का जायजा लिया।

उन्होंने राजस्व प्रकरण, दांडिक प्रकरण, सीमांकन के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरण की लंबित प्रकरणों का संज्ञान लिया। लंबित प्रकरणों में देरी की वजह का भी उन्होंने संज्ञान लेकर प्रकरण के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने मारकेल के तहसील कोर्ट में राजस्व प्रकरण के निराकरण में लंबित संख्या ज़्यादा होने के लिए नाराजगी जताई और नायब तहसीलदार को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व न्यायालय के रिकॉर्ड रूम का भी जायजा लिया और रिकॉर्ड की बेहतर रख-रखाव के लिए समय समय पर रूम की सफाई करवाने कहा। 

इसी दौरान कार्यालय में मारकेल के रीडर द्वारा न्यायालीन प्रकरणों में पीठासीन अधिकारी के आदेश के अवहेलना करने, सीमांकन और नामांतरण के प्रकरणों का पंजीयन नहीं किया जाना एवं प्रकरणों के रख रखाव में लापरवाही बरतने के लिए संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के भी निर्देश दिए ।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी पी बघेल, एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार रुपेश मरकाम, नायब तहसीलदार अंकुर रात्रे, आशीष साहु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday-अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी का ऐलान, CM साय ने अंबिकापुर में की बड़ी घोषणा
CG Holiday/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.