Cg news।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से चाकूबाजी का मामला सामने आया है।

नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के समीप बैठने की मामूली जगह को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
CG News -फर्जी शपथ पत्र पर अनुकंपा नियुक्ति का भंडाफोड़: पति और भाई पहले से सरकारी नौकरी में, छिपाकर पाई नौकरी; DEO ने सहायक ग्रेड-3 निलंबित
छत्तीसगढ़ में फर्जी शपथ पत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाली सहायक ग्रेड-3 को डीईओ ने निलंबित कर दिया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीने में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया बस स्टैंड परिसर में शराब दुकान के पास ही एक वेल्डिंग की दुकान स्थित है. वेल्डिंग दुकान के सामने खाली पड़े चबूतरे/स्थान पर बैठने की बात को लेकर दो अलग-अलग गुटों में कहासुनी शुरू हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड अपडेशन पर DPI का सख्त आदेश: तबादले या निलंबन के 5 दिनों के भीतर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
CG Teacher News: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई. इसी गहमागहमी के बीच एक युवक ने आपा खोते हुए 27 वर्षीय मोनू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

हमले के दौरान चाकू मोनू के सीने में सीधे दिल (हार्ट) के बेहद करीब जा धंसा, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आसपास भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -जगदलपुर में शराब दुकान के पास बैठने को लेकर खूनी संघर्ष: चाकूबाजी में युवक की मौत, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से लहूलुहान अवस्था में मोनू को तत्काल नजदीकी डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हत्या की खबर मिलते ही जगदलपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर जांच शुरू की.

जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सुमित कुमार ने घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद का मुख्य कारण शराब दुकान के पास खाली जगह पर बैठने को लेकर हुआ मामूली झगड़ा ही था.

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है. आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है.