CG News: कबीरधाम। chhattisgarh की कबीरधाम police ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया हैं, जिनके कारनामे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। आरोपियों ने ठगी करने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइन बना रखी थी। दोनों रील वाला वीडियो बनाकर पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों रूपए देने का दावा करते थे।

cg news/मिली जानकारी अनुसार आरोपियों के झांसे में जैसे ही कोई व्यक्ति फंस जाता तो उससे ये लोग वेरीफिकेशन के नाम पर क्यूआर, यूपीआई के माध्यम से रूपए मंगाकर ठगी करते थे। दोनों आरोपी राजस्थान के निवासी है और तेलंगाना में किराए का कमरा लेकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: अपहरण कर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, जिले में दर्ज ठगी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की तलाशी के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुराने सिक्के व नोट के बदले लाखों-करोड़ों रुपये दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार किया गया है।

मामले में पीड़ित द्वारा अगस्त 2026 में इंस्टाग्राम रील्स देखते समय 5 रुपये के वैष्णो देवी छाप सिक्के के बदले 85 लाख रुपये तथा 5 रुपये के ट्रैक्टर छाप नोट के बदले 1 करोड़ रुपये दिए जाने संबंधी विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा खुद को मुंबई से बोलना बताया और पुराने सिक्के वं नोट की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से मंगवाया। इसके बाद आरोपियों द्वारा पुराने सिक्के व नोट खरीदने के नाम पर भुगतान प्राप्त होने का झांसा देकर प्रार्थी से आधार कार्ड, फोटो एवं विभिन्न शुल्क के नाम पर राशि जमा कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: बिलासपुर एयरपोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद! इस वजह से आई यात्रियों की संख्या में आई कमी…
CG News: शनिवार से 19 सितंबर से बिलासपुर कोलकाता उड़ान को बंद किया जा रहा है। ऐविएशन कंपनी द्वारा अप्रैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों द्वारा सरकारी शुल्क, जीपीएस रिचार्ज, इंजन वेरीफिकेशन, कस्टम ड्यूूटी, रसीद, बीमा व अन्य बहानों से अलग-अलग मोबाइल नंबरों, यूपीआई, क्यूआर कोड व बैंक खातों के माध्यम से लगातार राशि की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा अलग-अलग किश्तों में कुल 1,68,269 रूपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने के बाद भी आरोपियों द्वारा और राशि की मांग की जाती रही। इस संबंध में साइबर पुलिस थाना कबीरधाम में अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया।

जाँच के दौरान एसपी जितेन्द्र कुमार यादव, ASP हेमसागर सिदार व अमित पटेल के निर्देश पर साइबर पुलिस टीम निजामाबाद, तेलंगाना रवाना हुई। टीम ने आरोपी नजीम खान पिता ईशा खान व उसके साथी मोहम्मद रोहिल को फतेहपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ में पुराने नोट व सिक्के खरीदने वाले “राज ज्ञानी” के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल तैयार कर लोगों को पुराने सिक्के व नोट के बदले भारी रकम मिलने का झांसा देने की बात कबूल की।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: 9वीं के छात्र पर जादू-टोना का आरोप, बच्चे को स्कूल से निकाला
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रयास विद्यालय प्रबंधन ने 9 वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.